Ads Right Header

जांच के दौरान इस स्कूल में सोते मिले शिक्षक महोदय

 बैकुंठपुर (गोपालगंज),  प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करने शुक्रवार को BDO अशोक कुमार निकले तथा उन्होंने दर्जनों विद्यालयों में जाकर उपस्थिति पंजी, नामांकन पंजी, स्कूल की साफ-सफाई, एमडीएम पंजी, नामांकन पंजी सहित विभिन्न तथ्यों की जांच की। 

जब वे दिघवां गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचेतो वहां क्लासरूम में  शिक्षक को कुर्सी पर सोया देख वे हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने शिक्षक को जगाने का प्रयास किया, परंतु शिक्षक महोदय इतनी गहरी नींद में थे की वो उठे नही, उसके बाद पBDO ने खुद कक्षा की कमान संभाली। शिक्षक महोदय कुर्सी पर आराम से सोते रहे और बीडीओ साहब बच्‍चों को पढ़ाते रहे। 

जब तक प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने पढाया तब तक सोते रहे शिक्षक महोदय

बीडीओ साहब गुरुजी की भूमिका निभा रहे थे। उनके पढ़ाने का जो  अंदाज था उससे  छात्र भी काफी खुश दिखे। समय बीत रहा रहा था। करीब 40 मिनट हो गए। आंखें मलते हुए शिक्षक महोदय उठे। सामने देखा कि उनकी जगह प्रखंड विकास पदाधिकारी क्‍लास ले रहे हैं। इसके बाद तो शिक्षक महोदय की नींद काफूर हो गई। वे बगले झांकने लगे। इसके बाद बीडीओ ने उनकी भी क्‍लास ली। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। बताया गया कि कुर्सी पर सोने वाले गुरुजी सहायक शिक्षक खा‍लिद हुसैन हैं। बीडीओ ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन करने में थोड़ी सी भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होनी तय है। इनकी वजह से बच्‍चों के भविष्‍य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। 

                                                source - Djagran

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4