Ads Right Header

यू. पी. में इस बोर्ड की परीक्षाएं होंगी 14 मई से , योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश



उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 14 मई 2022 से होंगी. इस बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने कहा की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.  सचल दस्तों को भी तैनात किया जाएगा और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी. एसएन पांडे ने कहा परीक्षा के बाबत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा सभी रजिस्ट्रार और सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं.


पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का भी को भी कहा गया है. उन्होंने कहा की पेपर लिक न हो यह  चुनौती भी है . नकल विहीन परीक्षाएं हो सके इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. सचल दस्तों में महिला निरीक्षकों की भी तैनाती के लिए कहा गया है.  एसएन पांडेय के मुताबिक किसी भी मदरसे में पुरुष सदस्यों द्वारा बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं ली जाएगी. इसके लिए महिला निरीक्षकओं की तैनाती की जाएगी. हर एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कम से कम दो सशस्त्र गार्ड की तैनाती की जाए. 

इतने अभियार्थी होंगे परीक्षा में शामिल -

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार वार्षिक परीक्षा के लिए कुल 1  लाख 62 हजार 631 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कक्षावार  देखें तो सेकेंडरी क्लास की परीक्षा के लिए सबसे अधिक 91 हजार 467 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, सीनियर सेकेंडरी के लिए 25 हजार 921, कामिल फर्स्ट ईयर के लिए 13 हजार 161 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कामिल द्वितीय वर्ष के लिए 10,888, कामिल तृतीय वर्ष के लिए 9796, फाजिल प्रथम वर्ष के लिए 5,197 और फाजिल द्वितीय वर्ष के लिए 6,201 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे हैं.


इस समय सारणी के अनुसार होगी परीक्षा 


मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि सेकेंडरी क्लास की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी. सीनियर सेकेंडरी, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5  बजे तक होंगी. परीक्षारती  परीक्षा का समय सारण मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.






Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4