Educational News
RESULT2023
UPSC IFoS Result
upsc2023
UPSC IFoS Pre Result 2023 : यूपीएसएसी आईएफओएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
Monday, 12 June 2023
![]() |
Image Source - Social Media |
UPSC IFoS Pre Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम की घोषणा कर दी है। साथ ही आयोग ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची भी जारी की है। योग्य उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
UPSC IFoS Pre Result 2023: मई 2023 में हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा ने वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि भारतीय वन सेवा IFoS (मुख्य) परीक्षा के लिए सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी। सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को हुई थी। यूपीएससी सीएसई आईएफओएस अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
Previous article
Next article