सावधान ! कोरोना फिर से तेजी से फ़ैल रहा रहा
DELHI: देश में फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना(CORONA) के मामलों ने देश के सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी राज्यों के साथ बैठक हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में केंद्र ने देश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो से सतर्कता बरतने और अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी रखने का निर्देश दिया है।
बताते चले की , देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर देशभर में 6050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक रिव्यू मीटिंग में राज्यों से कोरोना (CORONA)से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को इस बात का वादा किया है कि कोरोना की रोकथाम में प्रयोग की जाने वाली सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं केंद्र सरकार राज्यों को मुहैया करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने पीएम मोदी के मंत्र ट्रेक ट्रेस और ट्रीटमेंट को दोहराया और कहा कि राज्य इस पर ध्यान दें।
इससे पहले बीते 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर बैठक की थी और कोरोना (CORONA)से निपटने के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा था।
सोर्स - SM