Ads Right Header

सासाराम के बाद नालंदा में भड़की हिंसा

NALANDA  नालंदा से आ रही खबर , रामनवमी शोभा यात्रा  के दौरान हुए पथराव के बाद शहर में भारी बवाल हो गया है। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।इस बवाल में गोलाबारी भी हुए है , जिसमें एक बच्चे को गोली लगी है वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।


Image Source - Firstbihar


पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उपद्रवी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं और पुलिस वैन में भी तोड़फोड़ कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार  बिहार शरीफ शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा जैसे ही कांटा पर मोहल्ला पहुंची उसी दौरान छत से पत्थर बाजी की घटना हुई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

डीएम और एसपी के साथ इलाके में पुलिस बलों को तैनात किया गया है और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। उग्र भीड़ ने शहर के चार मोहल्लों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। गगनदीवान, भारवपर, मुरारपुर, मोहल्ले में उपद्रवियों ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दिया है। पूरे जिले में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। इलाके में रूक रूक कर फायरिंग हो रही है। हालात को देखते हुए पूरे शहर की बिजली काट दी गई है और इंटरनेट सेवा भी बंद करने की बात कही जा रही है।


                                                                                                                        सोर्स - SM 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4