Ads Right Header

सावधान ! कोरोना की तरह ही लंग्स पर कर रहा अटैक H3N2 वायरस



H3N2 वायरस क्या है ? सावधान !

        आजकल एक नया वायरस  H3N2 के नाम से जाने जाने वाला वायरस प्रचलन में है यदि हम इस H3N2 वायरस की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जिस प्रकार कोरोना ने लोगों को परेशान किया था ठीक वैसी ही यह वायरस है इसके कुछ नीचे संभावित लक्षण दिए गए हैं यदि आप में से किसी के पास इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो इसे इग्नोर कतई ना करें इसको सही ढंग से जांच कराएं और इसका इलाज कराएं

 H3N2 वायरस के लक्षण क्या है?

इस वायरस के लक्षण सीजनल  कोल्ड और कफ  की तरह होते हैं नीचे कुछ आपको जानकारियां दी गई जो इससे संबंधित बीमारी के कारण हो सकते हैं

 H3N2 वायरस लक्षण की बात करें तो इसमें ज्यादातर में जो भी शिकार पाए गए व्यक्ति हैं उनमें खांसी का होना नाक बहना ,  नाक बंद होना ,गले में खराश, सिर दर्द , शरीर में दर्द, बुखार, ठंड लगना, थकान होना, सांस फूलना, दस्त उल्टी इस तरीके के लक्षण देखे गए हैं

 यह कोरोना  की तरह ही फैल रही विशाल बीमारी है हालांकि अभी तक इसकी कम ही  मरीज देखे गए हैं लेकिन आपको बताते चलें कि यदि आपको उपरोक्त में से किसी भी प्रकार के लक्षण है तो आप उसे सीजनल बीमारी न  समझ कर उसका  आपको जांच कराकर इलाज कराने की आवश्यकता है क्योंकि यदि आप उसको लापरवाही से लेते हैं तो हो सकता है कि वह बीमारी यानी कि जो H3N2 वायरस है उसके आप शिकार हो जाए जो कि एक बेहद खतरनाक बीमारी है

पटना में मिला एक H3N2 वायरस  का मरीज 

हाल ही में ऐसा पटना के हॉस्पिटल में एक महिला का जब जांच कराया गया तो पता चला कि उस महिला में यह बीमारी पड़ी हुई है जब महिला का सैंपल लिया गया तो जांच में H3N2 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4